चित्रकूट, नवप्रदेश। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 4 साल के बच्चे की आहार नली में 3 दिनों से 5 का सिक्का अटका हुआ था। जिसके कारण बच्चे के परिजन काफी ज्यादा परेशान (Coin Stuck In kid Neck) थे।
बच्चे को गले में बहुत(Coin Stuck In kid Neck) ज्यादा दर्द था और वो ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा था। चित्रकूट के सभी डॉक्टर ने इस केस से हाथ खड़े कर लिए (Coin Stuck In kid Neck) थे।
जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों की मदद से मध्यप्रदेश के सतना गए और वहां के जिला अस्पताल में इलाज (Coin Stuck In kid Neck) कराया। जिसके बाद वहां बच्चे के गले की आहार नली से सिक्का निकाला गया।
बच्चे आर्यन साकेत ने खेल-खेल में 5 रुपए का सिक्का निगल (Coin Stuck In kid Neck) लिया था। जिसके चलते उसके 5 कागले में दर्द और भोजन निगलने में परेशानी बनी हुई थी।
कर्वी और बांदा के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो आनंद किशोर अपने रिश्तेदार की मदद ने बच्चे को सतना जिला अस्पताल (Coin Stuck In kid Neck) लेकर पहुंचे।
अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव प्रजापति ने बच्चे का फुलबॉडी एक्स-रे कराया तो पता चला कि सिक्का बच्चे की आहार नली में फंसा है।
उन्होंने अपने सीनियर और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कारखुर से सलाह मशविरा किया और यह तय किया गया कि सिक्के को दूरबीन की मदद से नहीं बल्कि फोलीज कैथेटर (Foley’s Catheter) की सहायता से निकाला जाएगा। डॉक्टर ने नर्सिंग स्टाफ सुनैना रजक, संगीता पटेल और सपोर्टिंग स्टाफ की मदद से सिक्का निकाल दिया।