मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक (COBRA Battalion Jawan Death) व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित जांबाज जवानों का यूं अचानक चले जाना अत्यंत हृदयविदारक है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका हमेशा (COBRA Battalion Jawan Death) से अहम रही है। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता और पूरा प्रदेश इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने हादसे में घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना (COBRA Battalion Jawan Death) की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल जवान को सर्वोत्तम और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार हर स्तर पर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

