Site icon Navpradesh

CM’s Baghel PC : विस्फोटक दंतेवाड़ा अब अतीत की बात…लोग शांति की ओर लौट रहे हैं

CM's Baghel PC: Explosive Dantewada is now a thing of the past...people are now returning to peace

CM's Baghel PC

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। CM’s Baghel PC : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेशवासियों का हालचाल जानने खुद ही फिल्ड पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे है। इसी कड़ी में वे इन दिनों दंतेवाड़ा दौरे पर है, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बोले, दंतेवाड़ा में विस्फोट अब अतीत की बात है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।

महेंद्र कर्मा जी से दोस्ती ने बढ़ा दी यहां के दौरे

बकौल बघेल, (CM’s Baghel PC) मैं जब से होश संभालला तब से दंतेवाड़ा की यात्रा कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं। मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब denex और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।

लोगों की आय बढ़ाएं

ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर सीएम बघेल बोले, हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है। लोगो की आय में बढ़ोतरी करना, कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था की। रोजगार से जोड़ने 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनकी प्रोसेसिंग कर रहे है। अमचूर, महुआ में वेल्यु एडिशन किया गया। रेट बढ़ा तो लोगो को फायदा हुआ। बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। अब ब्रिटेन-अमेरिका भी भेजेंगे कपड़े। लोगो की आय में बृद्धि होगी। आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना है।

व्यक्तिगत विकास पर जोर दे रही है सरकार

भेंट-मुलाकात के अनुभव को साझा करते हुए CM बोले कि, आम जनता से ये मुलाकात कई मायने से खास है। भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं। लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।

गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो पर संतुष्टि के प्रश्न पर मुख्यमंत्री बोले, स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नही थी, रोजगार का अभाव था, हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया। CM ने कहा कि, जैविक खेती जिला दंतेवाड़ा बनाने जा रहा है। पांचवा कल एमओयू हुआ है।

सीएम ने माना सिलगेर में हुई चूक

सिलगेर में पिछले एक साल से चल रहे आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM’s Baghel PC) ने फिर माना कि वहां चूक हुई है। उन्होंने कहा, दंडाधिकारी जांच की रिपोर्ट सरकार तक पहुंच गई है। इस पर अध्ययन कर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version