CM Soren : झारखंड में आज से Suo-Moto म्यूटेशन प्रणाली होगी लागू, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांची, नवप्रदेश। झारखंड में गुरुवार से सुओ मोटो म्यूटेशन प्रणाली (Suo-Moto mutation system) लागू हो जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से रांची में होगा। यू-ट्यूब पर इसका लाइव प्रसारण होगा।

प्रणाली के तहत निबंधन के तत्काल बाद जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। पूर्वी सिंहभूम के निबंधन विभाग में भी नयी व्यवस्था लागू होने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस संबंध में विभागीय सचिव ने सभी उपायुक्त को पत्र भेजा है,

जिसमें नयी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी है। झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अभिलेखा एवं परिमाप निदेशालय से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भूमि के निबंधन के बाद क्रेता यानी आवेदन को दाखिल खारिज के लिए संबंधित अंचल कार्यालय में अलग से आवेदन नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए यह नयी व्यवस्था लागू की जा रही है।

इस तरह संचालित होगी प्रक्रिया

Exit mobile version