Site icon Navpradesh

CM Soren : सीएम का खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा दिन, कहा – विपक्ष हमें दिखा रहा है ED और CBI का भय

CM Hemant Soren,

रांची, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गढ़वा से खतियानी जोहार यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर एक जनसभा में सीएम ने कहा कि विपक्ष को यह पच नहीं रहा है कि एक आदिवासी युवा नेतृत्व विपक्ष को चुनौती दे रहा है।

इसलिए वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का भय दिखाकर सरकार को परेशान करने में लगा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने तीन सालों में विकास की इतनी गहरी लकीर खींच दी है कि विपक्ष को उसे पार करने में सात जन्म लग जाएंगे।

सीएम ने कहा कि पहले हक और अधिकार के लिए जनता मंत्री और विधायकों का घेराव करती थी। अब जनता सरकार के काम के लिए आभार जता रही है। यह देख विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है।

इसलिए भाजपा सरकार की छवि खराब करने की साजिश रच रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेदिनीनगर पहुंचे। यहां सीएम ने छात्रावास और स्टेशन का निरीक्षण किया। 

हमारा तीन साल का कार्यकाल विपक्ष के 20 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ा है। गुरुवार को खतियानी जोहार यात्रा को लेकर टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

सरकार योजना का लाभ राज्य की जनता तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उसी वजह से हम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को उनके घरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। राज्य के कोने-कोने में हमारे अनेक ऐसे वीर सपूतों ने जन्म लिया। उन्होंने राज्य के आदिवासी, दलित व वंचित वर्ग के हक और अधिकार के अलावा जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में अपने को न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह राज्य मांगने से नहीं मिला है। यह प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग हुआ राज्य भी नहीं है। यह राज्य आंदोलन का उपज है। उसके लिए झारखंड वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। राज्य के लोगों झारखंड प्रदेश के लोगों का शोषण लंबे समय तक हुआ।

खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर शाम मेदिनीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने भीम राव अंबेडकर कल्याण छात्रावास निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि अंबेडकर छात्रावास को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के पहले उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

निरीक्षण के क्रम में छात्रों ने छात्रावास की जर्जर स्थिति की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पहला राज्य है जो शत-प्रतिशत अनुदान पर प्रदेश के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ा रहा है।

वे छात्रावास के अनुभव से वाकिफ हैं और सरकार प्रदेश के छात्रों को बेहतर से बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रावास के निरीक्षण के बाद में डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी कल्याण छात्रावासों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कर रही है। इन्हें सभी सुविधायुक्त छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों में बच्चों के रहने एवं उनके भोजन का उत्तम प्रबंध भी किया जाएगा।

WhatsAppFacebookPrintShare
Exit mobile version