Site icon Navpradesh

खरोरा सड़क दुर्घटना पर CM साय ने शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार सहायता राशि

CM Vishnu Dev Sai expressed deep condolences on Kharora road accident, 5 lakhs to the families of the deceased, 50 thousand to the injured

Kharora road accident

मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

रायपुर/नवप्रदेश। Kharora road accident: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

माड़वी हिड़मा:नक्सलवाद का रहस्यमयी चेहरा | Madvi Hidma Naxali |   Chhattisgarh | Maoist Commander

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता (Kharora road accident) के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: जवानों की छुट्टियां रद्द, क्या है पूरा मामला? Chhattisgarh High Alert ।
WhatsAppFacebookPrintShare
Exit mobile version