Site icon Navpradesh

CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire : CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, मचा हड़कंप – सुरक्षित निकाले गए

CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire

CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire

CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार सुबह मंदसौर के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के दौरान अचानक बैलून में आग लग गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बैलून में धुआँ उठते और लपटें दिख रही हैं।

हादसे के वक्त सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire) खुद बैलून में सवार थे। हालांकि आग ज्यादा भयावह नहीं थी और सुरक्षा दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन कर मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे का वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून से अचानक लपटें उठीं। आसपास मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही हालात काबू में आ गए।

पर्यटन प्रमोशन के लिए पहुंचे थे CM

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire) प्रदेश के टूरिज़्म प्रमोशन के तहत गांधीसागर पहुंचे थे। इससे पहले शुक्रवार की शाम उन्होंने चम्बल नदी में क्रूज की सवारी की। इस दौरान उन्होंने गीत गुनगुनाए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

सीएम ने कहा था कि “चम्बल का नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहां का वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को आत्मिक सुकून भी देगा।”

Exit mobile version