Site icon Navpradesh

CM Gopal Mandir Visit Indore : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण

CM Gopal Mandir Visit Indore

CM Gopal Mandir Visit Indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर (CM Gopal Mandir Visit Indore 2025) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नवनिर्मित सभागृह को “गीता भवन” के रूप में विकसित किया गया है। गीता जयंती के अवसर पर इसे एक दिसंबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभागृह 500 सीट का रहेगा और इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यह सभागृह धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केन्द्र बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपाल मंदिर (CM Gopal Mandir Visit Indore 2025 में बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया और आसपास के दुकानदारों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का निरीक्षण किया (CM Gopal Mandir Visit Indore 2025)। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर को उसके प्राचीन और गौरवशाली स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश शासन ने निर्णय लिया है कि गीता जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर जिले में गीता भवन विकसित किए जाएंगे ताकि धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर में लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने पुष्प-गुच्छ और मालाओं से स्वागत किया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाने तथा स्वच्छता दीदियों के लिए नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया (CM Gopal Mandir Visit Indore 2025)। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, पुलिस अधिकारी और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजवाड़ा क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में नागरिकों से चर्चा की और इंदौर के प्रसिद्ध पोहे का स्वाद भी लिया।

Exit mobile version