CM Bhupesh’s Taunt On BJP : क्यों कहा चल तो रमन सिंह की रही है.. हारों पर बीजेपी ने लगाया दांव

भूपेश बघेल बोले CWC में जातिगत जनगणना पर सहमति बनी, चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ 19 दिन ही मिलेंगे, जल्द कांग्रेस की सूची आएगी

रायपुर/नवप्रदेस। CM Bhupesh’s Taunt On BJP : दिल्ली CWC मीटिंग से लौटकर रायपुर आए CM भूपेश बघेल ने मिडिया से चर्चा में बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी प्रत्याशी सूचि पर तंज कसा। उन्होंने कहा कोई कुछ भी कहे लेकिन बीजेपी में चल तो रमन सिंह की रही है।

वो तो दिखाने के लिए अरुण साव को बगल में बैठाया जाता है। उनकी प्रत्याशी सूची से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने रमन के कहने पर हारों पर दांव लगाया है।

CM भूपेश ने बीजेपी प्रत्याशियों पर टिपण्णी की और कहा- ओपी चौधरी खरसिया से पलायन कर गए और अब रायगढ़ से लड़ेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को दूसरे लोक सभा से टिकिट दिए हैं। सरगुजा सांसद हैं और उन्हें कोरबा संभाग से चुनाव में उतार दिए हैं।

इसी तरह विष्णुदेव साय पत्थलगांव के हैं पर उन्हें कुनकुरी से टिकिट दी गई है। जबकि कुनकुरी की गोमती साय को पत्थलगांव में उतार दिया गया है। सभी हारे लोगों पर दांव लगा रहे हैं।

कांग्रेस की सूची पर CM भूपेश ने खुलासा किया कि पहले नवरात्री के हिसाब से सूची घोषित करने की सोच रहे थे। लेकिन आचार सहिंता घोषित हो गई है तो कांग्रेस की लिस्ट भी जल्द जारी होगी।

कांग्रेस की सूची में किसी तरह का कोई पेंच नहीं फंसा है। सूचि एक बार में ही या फिर दो बार में जारी होगी यह मैं नहीं कह सकता।यह केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय लेगी।

बीजेपी अलोकतांत्रिक पार्टी है इसमें प्रत्याशी चुने नहीं थोपे जाते हैं। कांग्रेस ऐसी नहीं है। बीजेपी सोशल मिडिया में निम्नस्तर पर उतर आई है, उनके चेहरे का नकाब उतर चुका है।

CWC की बैठक 4 घंटे चली जिसमे जातिगत जनगणना पर सहमति बनी है। सभी वर्गों और जाति पर योजना बनाना आवश्यक है। कई ऐसे वर्ग है आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर काफी पिछड़े हैं।

बीजेपी की लिस्ट और चुनाव की घोषणा पर CM ने तंज कसते हुए कहा 13 से नामांकन शुरू होगा कांग्रेस को सिर्फ प्रचार के लिए 19 दिन ही मिलेगा। भूपेश ने कहा जानबूझकर बीजेपी की सेकेण्ड लिस्ट लीक की गई है।

जिन्हे जनता ने नकार दिया उन्हें बीजेपी ने फिर उतारा है। बिरनपुर पीड़ित ईश्वर साहू पर कहा बीजेपी जो सोचकर टिकिट दी है वह कभी कामयाब नहीं होंगे। चल तो रमन सिंह की रही है। भले ही वो अपने बगल में अरुण साव को बैठा लें।

Exit mobile version