CM Bhupesh’s Bastar Visit : CM बोले छिंदगढ़, सुकमा को बनाएंगे सुंदर, और सुविधाओं से संपन्न, 8 घोषणाएं भी…

छत्तीसगढ़ परब मनाने सरपंचों को भी देंगे 10-10 हजार, बनेंगे रेस्ट हॉउस, स्कूल और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल

बस्तर/नवप्रदेश। CM Bhupesh’s Bastar Visit : छिंदगढ़, सुकमा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में अपने उद्बोधन में कहा हमारी बोली, संस्कृति, परंपरा और भाषा को सहेजने का काम हमने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परब मनाने के लिए हम सरपंचों को भी 10-10 हजार दे रहे हैं।

सुकमा जिला हमारे दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए, लोग आएं और देखें कि सुकमा हमारा सबसे सुंदर जिला बने। यहां अच्छे स्कूल, चिकित्सालय बने और सुविधाएं बढ़े।

हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं। विकास के काम हो रहे हैं। आप सबको विकास कार्यों की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इस गति को रुकने नहीं देता है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा।

आमसभा, छिंदगढ़, सुकमा में CM ने की घोषणा

  1. छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस के निर्माण की घोषणा।
  2. तालनार में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 30 बिस्तर अस्पताल निर्माण की घोषणा।
  3. आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में नवीन पुल का निर्माण होगा।
  4. मनकापाल से पुसेर मार्ग में मलगेर नदी में पुलिया का निर्माण।
  5. हम्मीरगढ़ से लिटीरास के बीच बारू नदी में पुल निर्माण की घोषणा।
  6. सुकमा जिले के मनकापाल, किस्टाराम, जगरगुंडा, बस्तर जिले के पोटानार, धुरागांव गूमड़पाल में धान खरीदी केंद्र की घोषणा।
  7. रोकेल से पेदारास के मध्य बारू नदी पर पुल निर्माण की घोषणा।
  8. केरलापाल से पोंगा भेज्जी मार्ग स्थित रेवड़ी नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।
Exit mobile version