CM भूपेश ने शुरू की बजट 2022 की तैयारियां, मंत्रियों की लगाई क्लास

रायपुर/नवप्रदेश। Budget 2022-23 : छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री इसके लिए तमाम विभागों के मंत्री और आला अफसरों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन बैठकों में विभागीय मंत्री अपने विभाग के बजट, प्रभार वाले जिलों के लिए विकास कार्य, अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े कामकाज़ समेत तमाम बिंदुओं पर प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले मंत्री अमरजीत भगत के विभागों खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री (Budget 2022-23) ने मंत्री अमरजीत भगत के बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल के तमाम विभाग, जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री उमेश पटेल के विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग विभागों, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभागों, की बजट तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

मंत्रियों की तैयारियों (Budget 2022-23) की समीक्षा के बाद सीएम ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की है। इस समीक्षा के दौरान मंत्रियों के साथ विभागों के उच्चस्थ अफसर भी बैठक में शामिल थे।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1480446664951271425
Exit mobile version