हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश, लिस्ट में गायब राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली/रायपुर/नवप्रदेश। Star Campaigner : हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए AICC ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सबसे ऊपर है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी सूची में 20 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किये गए हैं। लेकिन इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। लिस्ट मे छत्तीसगढ़ के CM भूपेश को पहली प्राथमिकता मिली है। वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को रखा गया है।

कन्हैया कुमार का नाम भी सूची में है,बतौर स्टार प्रचारक युवाओं को साधने उन्हें हिमाचल प्रदेश भेजा जा रहा है। इनके अलावा आशा कुमारी,जो मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन हैं उन्हें भी स्टार प्रचारक (Star Campaigner) बनाया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू और संजय दत्त भी स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 2 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी के लिए उपचुनाव हो रहा है।

वहीं तीन विधानसभा सीटों में जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला) से भाजपा के नरिंदर ब्रगटा, फतेहपुर (कांगड़ा जिला) से कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और अर्की (सोलन जिला) से छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सीट खाली हो गए थे।

Star Campaigner List
Exit mobile version