Site icon Navpradesh

PM MODI पर CM बघेल का पलटवार, आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी…

Bhupesh Baghel Commented On PM Modi :

Bhupesh Baghel Commented On PM Modi :

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर पीएम पर किया पलटवार

रायपुर/नवप्रदेश। CM bhupesh baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक रैली में भाषण के दौरान झूठ बोलने का आरोप लगाया है। राजधानी रायपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने और किसानों से धान खरीदने को लेकर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया था।

श्री बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया-आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए। श्री बघेल ने कहा यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है।

अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी?

Exit mobile version