Site icon Navpradesh

…जब सीएम भूपेश बोले- मोको कहां ढूंढे बंदे…

CM Baghel recite kabir doha, cm baghel in ramnami samaj programme, navpradesh,

cm baghel recite kabir doha

CM Baghel Recite Kabir Doha : उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं

रायगढ़/रायपुर/नवप्रदेश। CM Baghel Recite Kabir Doha : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने संत कबीर के दोहे- मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं।

ओढऩी भी राम नाम की ओढ़ते है। मुख्यमंत्री (cm baghel recite kabir doha) ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करोड़ खर्च कर राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 9 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ये सौगातें भी दीं :

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भडि़सार में जलाशय निर्माण की घोषणा की।

Exit mobile version