CM बघेल ने दिए निर्देश, कोरोना को रोकने हर गांव में बनेगा क्वारंटाइन सेंटर, बाहर से आने वालों को रहना होगा…

-बाहर से आने वालों को किया जाएगा क्वारंटाइन
-राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को भेजा पत्र

रायपुर। CM Bhupesh Baghel New Guidelines: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर राज्य में कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर की स्थापना की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आज कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर की स्थापना के सम्बंध में दिशानिर्देश (CM Bhupesh Baghel New Guidelines) जारी किये गए हैं। सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस सम्बंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

बचाव, रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु विभिन्न आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। कोरोना वायरस के महामारी से बचाव हेतु समुदाय स्तर पर सक्रिय निगरानी कर मरीज की त्वरित पहचान व उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु बाहर से गांवों में आने वाले व्यक्तियों के लिये पूर्व में स्थापित क्वारेंटाईन सेंटरों की भांति इस समय भी क्वारेंटाईन सेंटर स्थापित किया जाना है।

यह क्वारेंटाईन सेंटर संबंधित जिले के ग्राम पंचायत में गांव के बाहर में रखा जाना है। क्वारेंटाईन सेंटर के संचालन के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये क्वारेंटाईन सेंटर तत्काल पुनः स्थापित करना सुनिचित करें।

https://www.youtube.com/watch?v=sDzV_4Flzkc
navpradesh tv

Nav Pradesh | नक्सलियों ने अगवा किए जवान को रिहा किया Jawan Rakeshwar Singh kidnapped by Naxalites

Exit mobile version