Site icon Navpradesh

‘विष्णु भैय्या संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

'Chief Minister's residence is all decked up for Vishnu Bhaiyya and Teeja-Pora Mahtari Vandan Tihar

Raipur cm house teeja pora

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur cm house teeja pora: विष्णु भैय्या संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री निवास (Raipur cm house teeja pora) की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं।

रंग-बिरंगे वंदनवारों, फूलों से आयोजन स्थल को सजाया गया है। मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से पूजा स्थल को सजाया गया है। यहां भगवान शिव और नंदिया बैला की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है।

Exit mobile version