Site icon Navpradesh

chhattisgarh corona : कटघोरा से फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव

chhattisgharh, corona, two new, corona postie patient, katghora,

aiims raipur

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ (chhattisgharh corona)में दो (two) और नए कोरोना पॉजिटिव (new corona postie patient) मरीज की पुष्टि हुई है। ये दोनों कोरोना पॉजिटिव (corona posties) भी कोरबा जिले के कटघोरा (katghora) से ही है। अधिकारिक सुत्रों से इसकी जानकारी मिली है कि इन दो मरिजों में एक महिला और एक पुरूष होने की पुष्टि हुई है।

रविवार की दोपहर को पहले खबर आई कि कटघोरा (katghora) के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बाद में खबर आई कि कटघोरा के चार व बिलासपुर का एक व्यक्ति मिलाकर कुल पांच पॉजिटिव आए हैं। इसके करीब घंटे-डेढ़ घंटे बाद खबर आई कि बिलासपुर में कोई पॉजिटिव नहीं है। बिलासपुर की जिस महिला को पॉजिटिव बताया जा रहा है उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कटघोरा व बिलासपुर की मरीज के नामों में समानता होने के कारण यह गफलत हुई। लिहाजा बिलासपुर की महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब यह स्पष्ट हो गया कि कटघोटा के मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इसके करीब घंटे भर बाद जानकारी मिली की कटघोरा का एक और सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

इस तरह रविवार को कटघोरा (katghora) के कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। यानी करीब 14 घंटे में कटघोरा के 13 मरीज सामने आए।जबकि 8 मरीजों को एम्स रायपुर में पहले से ही इलाज चल रहा है।

Exit mobile version