Chhattisgarh Weather Update: राजधानी में कल से फिर बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। प्रदेश में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हालांकि 9 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

वहीं अगले दो दिनों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में बादल, 32 डिग्री रहेगा.

राजधानी रायपुर में 8 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

↑
Exit mobile version