Chhattisgarh Weather Alert : सुबह धुंध, दिन में ठिठुरन, लेकिन अगले चौबीस घंटे में बदलने वाला है मौसम का मिज़ाज

दिन की शुरुआत भले ही धूप के साथ हो रही हो, लेकिन हवा में घुली ठंड ने लोगों को अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) कर दिया है। कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध और सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। हालांकि, इसी बीच मौसम को लेकर एक राहत भरी संभावना भी सामने आई है।

यह स्थिति छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है, जहां मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ ठंड बनी हुई है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

बीते दिन प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज (Chhattisgarh Weather Alert) किया गया। वहीं रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में शीत लहर का प्रभाव देखा गया। फिलहाल किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली के न होने से बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच (Chhattisgarh Weather Alert) सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ठंड से पूरी राहत के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत जरूर मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version