छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव (Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026) के तहत गुरुवार को दो प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार Laxmi Verma और कांग्रेस की उम्मीदवार Phoolo Devi Netam ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा के समक्ष तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma, संसदीय कार्य मंत्री Kedar Kashyap, रायपुर सांसद Brijmohan Agrawal, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं कांग्रेस की ओर से फूलो देवी नेताम ने भी निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचकर (Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026) दो सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij, पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत 6 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी (Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026) बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
