रायपुर, 6 जून| Chhattisgarh Police Promotion 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में इस सप्ताह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत राज्य की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर 59 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति राज्य पुलिस के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मठ और अनुभवी अधिकारियों को दी गई है, जो लंबे समय से सेवा में उत्कृष्टता दिखा रहे थे।
इन 46 अधिकारियों को मिला DSP का पद
इस पदोन्नति सूची में सबसे ज्यादा 46 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है। इनमें अनुभवी पुरुष अधिकारियों के साथ-साथ महिला अफसरों की प्रभावशाली भागीदारी भी देखी जा सकती है।शशिकला (मरकाम) उईके, स्वाति मिश्रा, लता चौरे, भारती मरकाम जैसे कई नाम नारी नेतृत्व की शक्ति को दर्शाते (Chhattisgarh Police Promotion 2025)हैं। यह पदोन्नति राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
अन्य संवर्गों में भी मिली पदोन्नति
सहायक सेनानी पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया, जिनमें श्री रुस्तम सारंग और श्री विकास कुजूर प्रमुख (Chhattisgarh Police Promotion 2025)हैं।
अंगुल चिन्ह संवर्ग में 3 अधिकारियों को DSP पद की जिम्मेदारी मिली।
रक्षित शाखा में श्रीमती सीमा अहिरवार को मिली पदोन्नति।
विशेष शाखा के लिए श्री अनिल कुमार कश्यप को चुना गया।
वहीं, वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग से श्री संजय कुमार शुक्ला को भी DSP बनाया गया (Chhattisgarh Police Promotion 2025)है।
पदोन्नत अधिकारियों की सूची: सुशासन की नई कड़ी
इन नियुक्तियों से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग योग्यता, अनुभव और निष्पक्षता के आधार पर अधिकारियों को आगे बढ़ा रहा है, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।