Site icon Navpradesh

Chhattisgarh Mahatari Sadans 2025 : करेलीबड़ी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, सीएम के हाथों 51 सदनों का होगा उद्घाटन

Chhattisgarh Mahatari Sadans 2025

Chhattisgarh Mahatari Sadans 2025

Chhattisgarh Mahatari Sadans 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री टंकराम वर्मा विशेष अतिथि रहेंगे। सांसद रूप कुमारी चौधरी, भोजराज नाग, विधायक अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा और जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू भी मौजूद रहेंगे। (Chhattisgarh Mahatari Sadans 2025)

करेलीबड़ी गांव कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदन ग्राम पंचायत भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी में बनाए गए हैं। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

महतारी सदन निर्माण योजना के प्रथम चरण में वर्ष 2024-25 में 202 महतारी सदनों के लिए 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए थे। प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2500 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित किया गया है, जिसकी लागत 24.70 लाख रूपए है। इसमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउड्रीवाल, प्रसाधन और बोरवेल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

महतारी सदन के इस लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला स्व-सहायता समूह की लगभग 2 लाख महिलाएं वर्चुअल रूप से भाग लेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत राज्य में ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दूसरे चरण में 166 महतारी सदनों के निर्माण हेतु 50 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। इस चरण में बनने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 30 लाख रूपए होगी। (Mahatari Sadan Inauguration Chhattisgarh)

Exit mobile version