Site icon Navpradesh

Chhattisgarh Liquor Scam : कारोबारी अरविंद सिंह ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, जज बोले प्रॉपर प्रोसेस अपनाएं

Chhattisgarh Liquor Scam :

Chhattisgarh Liquor Scam :

अनवर ढेबर के साथ ही अरविंद सिंह को 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल, अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक EOW को रिमांड

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले के आरोपियों में शामिल अरविन्द सिंह ने कोर्ट से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। तो जज बोले प्रॉपर प्रोसेस अपनाएं। अरविंद सिंह ने पेशी के दौरान कहा है कि वह इस सबसे तंग आ चुका हूं। आरोपी और शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने इच्छा मृत्यु की मांग के बाद कोर्ट ने उसके वकील से प्रॉपर तरीके से आवेदन करने को कहा है। यह भी कहा कि इस पर अलग से सुनवाई होगी।

इधर रायपुर कोर्ट में आज आरोपी अनवर ढेबर के साथ ही अरविंद सिंह को 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। जबकि अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक EOW को रिमांड पर भेजा है।

पिछली पेशी में बिसलरी पीते मुस्कुरा रहे थे अरविंद

पिछली पेशी 12 अप्रैल को थी तब पेशी के दौरान तीनों आरोपी खासे खुश नजर आ रहे थे। वहीँ तीनों आपस में कानाफूसी करके मुस्कुराते रहे। अरविंद सिंह बिसलरी बॉटल हाथों में पकड़े नजर आ रहे हैं। तीनों आरोपी पेशी के दौरान बात करते हुए हंसते दिखे थे। अचानक ऐसा क्या हो गया कि कई बार गिरफ्तार और पैरोल में छूटने के बाद भी अनवर और अरुणपति ने मौत नहीं मांगी, लेकिन आज की पेशी में अरविंद सिंह कोर्ट में ही जज से इच्छा मृत्यु देने के लिए गुहार लगाते दिखे।

Exit mobile version