Chhattisgarh Jobs : 3600 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने (Chhattisgarh Jobs) आई है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को एक ही मंच पर हजारों रोजगार अवसर मिलने वाले हैं। दो जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों को लेकर युवाओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

कई युवा लंबे समय से रोजगार के अवसर का इंतजार कर रहे थे। अब निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां बड़ी संख्या में भर्ती करने जा रही हैं। खास बात यह है कि कम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

कवर्धा में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती : Chhattisgarh Jobs

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 17 जून 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 20 से अधिक नियोजक शामिल होंगे। इनके माध्यम से तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी के लगभग 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

8वीं पास से लेकर स्नातक तक को मौका

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा 10वीं, 12वीं, स्नातक और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

वेतन 8 हजार से 25 हजार रुपये तक

उपलब्ध पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। पदों, कार्यक्षेत्र और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी रोजगार मेले में मौजूद नियोजकों द्वारा दी जाएगी।

पहले करना होगा पंजीयन

रोजगार मेले में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय में पंजीयन और रोजगार मेला पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य (Chhattisgarh Jobs) होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

बेमेतरा में भी 1600 से ज्यादा रिक्तियां

18 जून को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 1600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचना (Chhattisgarh Jobs) होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Exit mobile version