Chhattisgarh Job Fair : 10 अप्रैल को 346 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

सूरजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी तंत्र एक सुनहरा अवसर लेकर (Chhattisgarh Job Fair) आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आगामी 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां कुल 346 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।

इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती (Chhattisgarh Job Fair)

मेले में सुरक्षा से लेकर तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र तक के अवसर उपलब्ध हैं-

सुरक्षा एवं प्रबंधन: सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी (भिलाई) द्वारा गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर और मार्केटिंग मैनेजर समेत 53 पदों पर भर्ती की जाएगी।

तकनीकी एवं स्किल्स: श्रमिन टैलेंट (नोएडा) में 40 इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन और वेदांता स्किल स्कूल (कोरबा) में होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर जैसे ट्रेड में 120 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

स्थानीय अवसर: सीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन (सूरजपुर) कंप्यूटर ऑपरेटर और रिसेप्शनिस्ट जैसे 28 स्थानीय पदों पर भर्ती करेगा। वहीं एबिस फूड्स (राजनांदगांव) में 50 इलेक्ट्रीशियन अपरेंटिस की जरूरत है।

अन्य: एलआईसी द्वारा 40 बीमा सखी और स्वतंत्र माइक्रोफिन द्वारा 15 फील्ड ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन पंजीयन है अनिवार्य

इस रोजगार मेले की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थियों का रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन होना अनिवार्य (Chhattisgarh Job Fair) है। केवल वही युवा इस कैंप में शामिल हो पाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज

मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाना (Chhattisgarh Job Fair) होगा। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन पूरी तरह नि:शुल्क है और चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित नियोजक (कंपनियां) स्वयं जिम्मेदार होंगी। पंजीयन में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार केंद्र सूरजपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version