Site icon Navpradesh

पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 22 आला अफसरों का तबादला

chhattisgarh, ips officers, transfer, navpradesh,

file pic

 कल्लुरी बने पुलिस महानिरीक्षक

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) शासन के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों (ips officers) का थोक में प्रभार बदल दिया गया है। उक्ताशय का आदेश रविवार को शासन ने जारी भी कर दिया। जिसमें आईपीएस अफसरों (ips officers) के विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कुल 22 आला अफसरों का तबादला (transfer) किया गया है।

सूची में इन अफसरों का नाम

संजय पिल्ले को संचालक, लोक अभियोजन बनाए जाने के साथ ही उन पर संचालक, राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अशोक जुनेजा वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती/चयन), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। पवन देव को अध्यक्ष सह प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के पद पर भेजा गया है। हिमांशु गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (गुपतवार्ता) के पद पर पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है। केएसआरपी कल्लूरी अब पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर होंगे।

टीआर पैकरा अब अपर परिवहन आयुक्त

विवेकानंद को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बनाया गया है। टीआर पैकरा को अपर परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) बनाया गया है। रतन लाल डांगी अब उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव, मुख्यालय राजनांदगांव होंगे। सुंदरराज पी. को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, बस्तर भेजा गया है। संजीव शुक्ला अब उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर होंगे। वहीं अजय कुमार यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बनाया गया है।

बीएस धु्रव अब राजनांदगांव के नए पुलिए अधीक्षक

बीएस धु्रव पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव, बालाजी राव सोमावार पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तथा केएल ध्रव सेनानी 10वीं वाहिनी सूरजपुर बनाए गए हैं। वहीं मिलना कुर्रे को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

तीसरी वाहिनी, अमलेश्वर दुर्ग के सेनानी बने कश्यप

कमलोचन कश्यप को सेनानी तीसरी वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग बनाया गया है। प्रखर पाण्डेय को सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ तथा भोजराज पटेल को पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर के पद पर भेजा गया है। चंद्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया बनाया गया है। जबकि त्रिलोक बंसल को राज्यपाल के परिसहाय के पद पर राजभवन भेजा गया है। वहीं बीपी राजभानू अब पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी व विवेक शुक्ला सेनानी 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर होंगे। तबादला (transfer) आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Exit mobile version