Chhattisgarh IAS Batch Allotment : प्रमोटी IAS ऋषभ पराशर और तरुण किरण को बैच आवंटित, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ कैडर के दो हालिया पदोन्नत आईएएस अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार ने वरिष्ठता निर्धारण का आदेश (Chhattisgarh IAS Batch Allotment) जारी कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एलाइड सर्विसेज से आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए ऋषभ पराशर को वर्ष 2020 का बैच आवंटित किया गया है।

Chhattisgarh IAS Batch Allotment
Chhattisgarh IAS Batch Allotment

वे राज्य के कैडर क्रम में आईएएस गोपाल वर्मा के ठीक नीचे रहेंगे। यह आवंटन उनकी पिछली सेवाओं और पात्रता अवधि की गणना के आधार (Chhattisgarh IAS Batch Allotment) पर किया गया है, जिससे अब राज्य प्रशासन में उनकी वरिष्ठता और भूमिका और स्पष्ट हो जाएगी।

वहीं, इसी संवर्ग से पदोन्नत हुए तरुण कुमार किरण को वर्ष 2021 का बैच अलॉट किया (Chhattisgarh IAS Batch Allotment) गया है। बैच आवंटन के साथ ही उनकी वरिष्ठता सूची में स्थिति भी तय कर दी गई है; वे 2021 बैच के प्रमोटी आईएएस आशीष टिकरिया के बाद और सीधी भर्ती (RR) की अधिकारी नम्रता चौबे से ठीक पहले के क्रम में स्थान पाएंगे।

केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद अब दोनों अधिकारियों की सिविल सेवा सूची में आधिकारिक प्रविष्टि हो गई है। राज्य सरकार जल्द ही इस आदेश के अनुरूप उनकी नई जिम्मेदारियों और पदस्थापना को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

Exit mobile version