मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए।
राहत सामग्री तुरंत पहुंचाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों (Chhattisgarh Heavy Rain) को बिना किसी विलंब के राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ राहत कार्य संचालित करने को कहा गया है।
जलनिकासी और सड़क बहाली पर फोकस
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जलभराव (Chhattisgarh Heavy Rain) वाले क्षेत्रों में जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और जनसुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।
स्थिति पर सरकार की लगातार नजर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों (Chhattisgarh Heavy Rain) की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।
प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश प्रभावित परिवारों (Chhattisgarh Heavy Rain) की सुरक्षा और उन्हें समय पर राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है तथा जनजीवन को जल्द सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
