Chhattisgarh DA Arrears : डीए एरियर्स और नियमितीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायपुर सहित प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन (Chhattisgarh DA Arrears) किया। भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन से लेकर जिला और ब्लॉक मुख्यालयों तक कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा और महासचिव चंद्रशेखर तिवारी के मार्गदर्शन में रायपुर और नवा रायपुर में बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी आंदोलन में शामिल हुए। विभिन्न पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की।

प्रदेश के महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में भी कर्मचारियों ने रैली निकालकर विरोध जताया। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मानपुर-मोहला में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन (Chhattisgarh DA Arrears) किया। वहीं बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ सहित अन्य जिलों में भी कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की। (Chhattisgarh DA Arrears)

बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भी कर्मचारियों का प्रदर्शन देखने को मिला। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें रखीं।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि उनकी 11 सूत्रीय मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में जोड़ना, 8, 16, 24 और 32 वर्षों में समयमान वेतनमान देना, 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण लागू करना और विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करना शामिल है।

इसके अलावा नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे मुद्दे (Chhattisgarh DA Arrears) भी प्रमुख हैं। फेडरेशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Exit mobile version