रायपुर से लेकर गांवों तक आज दोपहर का वक्त खास बन गया। मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट खुलते ही कहीं खुशी के आंसू दिखे तो कहीं चुप्पी भी छा गई। Chhattisgarh Class 12th Result का इंतजार कर रहे हजारों परिवारों के लिए आज का दिन फैसले वाला रहा, और जैसे ही टॉपर का नाम सामने आया, चर्चा उसी की होने लगी।
बलौदाबाजार के पलारी में तो माहौल ही बदल गया। गांव के लोग एक दूसरे को बुलाकर बता रहे थे कि उनके यहां के बेटे ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। परिवार के घर के बाहर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, और यह सफलता अब पूरे इलाके के लिए गर्व की बात बन गई है।
देखें Top 10 लिस्ट
जिज्ञासू वर्मा- 98.60% – सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदा बाजार)
ओमनी वर्मा- 98.20% – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, बेमेतरा
कृष महंत -97.80% – शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल (रायगढ़)
रिया साहू – 97.60% – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी (दुर्ग)
शहनाज परवीन- 97.60% – केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली (महासमुंद)
ताहिरा खान- 97.60% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बर्रापारा-पेंड्रा
कुसुमलता बिपरे- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल (धमतरी)
हेमलता साहू -97.40% – बीडी गवर्नमेंट स्कूल, खरोरा (रायपुर)
ओंकार कैवर्त-97.40% – गवर्नमेंट मल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल, पेंड्रा
आशा यादव- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी (जशपुर)
Chhattisgarh Class 12th Result जारी
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करते हुए करीब ढाई लाख छात्रों का इंतजार खत्म किया। इस बार जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया।
टॉपर जिज्ञासु वर्मा (Chhattisgarh Class 12th Result)
बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 493 अंक हासिल किए, जो लगभग 98.69 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा का शेड्यूल
इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह में 20 और 21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले योजना थी कि परिणाम 15 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा करानी पड़ी, जिससे रिजल्ट में देरी हुई।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा (Chhattisgarh Class 12th Result)
हायर सेकेंडरी परीक्षा में इस बार कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 1,02,975 लड़के और 1,42,810 लड़कियां थीं। पूरे प्रदेश में इसके लिए 2,395 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज (Chhattisgarh Class 12th Result) कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
