Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, 15 अप्रैल को मंत्रालय में जुटेगा मंत्रियों का जमघट

छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने (Chhattisgarh Cabinet Meeting) आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की है।

यह बैठक आगामी 15 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के नया रायपुर स्थित मंत्रालय ‘महानदी भवन‘ में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद बुलाई गई इस बैठक को राज्य के विकास और कई लंबित योजनाओं को हरी झंडी देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

महानदी भवन में होगा मंथन (Chhattisgarh Cabinet Meeting)

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कैबिनेट की यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष (M-5/20) में शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक का एजेंडा काफी विस्तृत हो सकता है, जिसमें मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से हुई चर्चा के बाद राज्य के लिए तय किए गए नए रोडमैप पर मुहर लग सकती है।

इन मुद्दों पर रह सकती है नजर

हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बस्तर के विकास, मानसून पूर्व की तैयारियों और राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा (Chhattisgarh Cabinet Meeting) की जाएगी।

साथ ही, कुछ नए नीतिगत फैसलों और सरकारी नियुक्तियों को लेकर भी इस बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री जिस तरह से ‘बस्तर ब्लूप्रिंट’ पर काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए कैबिनेट में कुछ विशेष प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा

कैबिनेट बैठक की सूचना मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रालय के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से महत्वपूर्ण फाइलों और प्रस्तावों को अपडेट करने के निर्देश दिए (Chhattisgarh Cabinet Meeting) गए हैं।

दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला बड़ा प्रशासनिक कदम है, जिस पर प्रदेश भर की नजरें टिकी हुई हैं कि 15 अप्रैल को साय सरकार की पिटारी से आम जनता के लिए क्या नया निकलता है।

Exit mobile version