Site icon Navpradesh

Chhattisgarh Cabinet Expansion : साय कैबिनेट विस्तार की आहट…खुशवंत साहेब और संपत अग्रवाल दावेदारों की सूची में सबसे आगे…

Patwari Office Chhattisgarh

Patwari Office Chhattisgarh

Chhattisgarh Cabinet Expansion : भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज़ हो गई है। मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और बल मिला। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है और इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।

हरियाणा फार्मूला लागू होने के संकेत

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हरियाणा की तर्ज पर कैबिनेट(Chhattisgarh Cabinet Expansion) का आकार बढ़ सकता है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के साथ मुख्यमंत्री समेत 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, जबकि छत्तीसगढ़ में फिलहाल 10 मंत्री हैं। अगर यह फार्मूला अपनाया गया, तो दो से तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

खुशवंत और संपत सबसे मजबूत दावेदार

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले खुशवंत संगठन के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं। वहीं, बसना विधायक संपत अग्रवाल को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अनारक्षित वर्ग से आने वाले संपत, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के स्थान पर कैबिनेट में जगह पा सकते हैं।

अन्य संभावित नामों में ये नेता

पूर्व मंत्री राजेश मूणत, बिलासपुर के अमर अग्रवाल, दुर्ग के गजेंद्र यादव, और पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा व सुनील सोनी के नाम भी चर्चा में हैं।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस

भाजपा नेतृत्व, आगामी स्थानीय चुनावों को देखते हुए, मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधना चाहता है। प्रदेश(Chhattisgarh Cabinet Expansion) कार्यकारिणी की घोषणा में भी इसी रणनीति के संकेत मिले थे। अब देखना यह है कि साय मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को जगह मिलती है और भाजपा क्या राजनीतिक संदेश देती है।

Exit mobile version