Site icon Navpradesh

Chhattisgarh Big Breaking : कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नामों की घोषणा, CG से इन्हें मिली जगह, देखिये लिस्ट

Chhattisgarh Big Breaking :

Chhattisgarh Big Breaking :

0 0 राहुल के बाद खरगे ने भी CWC में गृहमंत्री ताम्रध्वज को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया

रायपुर/नवप्रदेश। Chhattisgarh Big Breaking : कांग्रेस की सबसे ज्यादा अधिकार प्राप्त CWC में सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने 39 मेंबर्स की CWC का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ से पार्टी लाइन पर चलने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू को CWC में स्थाई सदस्य के लिए नामजद किया गया है। दिल्ली में प्रदेश के सबसे भरोसेमंद कांग्रेसी के तौर पर इन्हें मन जाता है।

इसलिए पूर्व में सांसद रहते हुए भी राहुल गांधी की अध्यक्षता में ताम्रध्वज को रखा गया था और अब मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रदेश के एकमात्र नेता ताम्रध्वज को स्थाई सदस्य के तौर पर रखा है। फूलोदेवी आमंत्रित सदस्य के तौर पर हैं और पार्टी लाइन के तहत भी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य लिए जाते हैं। लेकिन स्थाई सदस्य की सूचि में शामिल किये जाने से स्पष्ट है कि ताम्रध्वज साहू पर दिल्ली दरबार का भरोसा अब भी मजबूती से कायम है।

राहुल-सोनिया, प्रियंका शामिल है। राजस्थान से सचिन पायलट, MP से दिग्विजय-कमलेश्वर को शामिल किया गया है। इसमें नामों को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया था। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी शामिल करने का कयास लगता रहा। आज जब सूची जारी हुई तो उसमें फुलोदेवी नेताम का नाम भी है। हालंकि उसी दिन तय था जब महिला कांग्रेस से फूलोदेवी ने इस्तीफा दे दिया था।

जानकारी के मुताबिक इस्तीफा के उस के दो दिन बाद सूची आना था, लेकिन अटक गई थी।फुलोदेवी नेताम का नाम भी है इसी तरह ताम्रध्वज साहू को भी CWC में रखा गया है।

देखिये CWC की लिस्ट में और कौन कौन को जगह दी गई है..

Exit mobile version