Chemical Factory Blast Telangana : केमिकल फैक्ट्री विस्फोट ने छीने 10 जीवन…दर्जनों घायल – रिएक्टर ब्लास्ट बना मौत का दरवाज़ा…देखें Video…

संगारेड्डी (तेलंगाना), 30 जून। Chemical Factory Blast Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का पासमैलारम फेज-1 आज दर्द और दहशत की एक ऐसी कहानी का गवाह बना, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकेगा। एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण रिएक्टर विस्फोट ने 10 लोगों की जान ले ली, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। धमाके के समय फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर ड्यूटी पर थे।

एक सेकंड में उजड़ गई ज़िंदगियां

यह धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का औद्योगिक शेड पूरी तरह उड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों के शरीर 100 मीटर दूर तक फेंके गए। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अनुसार, फिलहाल घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला (Chemical Factory Blast Telangana)है, लेकिन अस्पताल में भर्ती कई घायलों को मृत घोषित किया गया है।

https://navpradesh.com/cg-vidhan-sabha-latest/

11 दमकल गाड़ियाँ, सैकड़ों सवाल

घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी (Chemical Factory Blast Telangana)है। पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज के अनुसार, अभी तक मौतों और घायलों का अंतिम आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर है।

कंपनी — सिगाची इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड?

सिगाची फार्मा कंपनी, जहां यह हादसा हुआ, फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और एक्सिपिएंट्स निर्माण में अग्रणी है। कंपनी API और विटामिन मिक्सचर के साथ-साथ O&M सेवाएं भी देती है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1939560302372438412
Exit mobile version