Site icon Navpradesh

CG Winter 2020 : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत नहीं, कल से…

cg winter 2020, minimum temperature again to drop in cg, navpradesh,

cg winter 2020

CG Winter 2020 : मौसम फिलहाल प्रदेश के लोगों को राहत देने के मूड में नहीं है

रायपुर/नवप्रदेश। cg winter 2020 : प्रदेश में कड़ाके की ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अब गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लेने लगे हैं। लेकिन मौसम फिलहाल प्रदेश (cg winter 2020) के लोगों को राहत देने के मूड में नहीं है।

मौसम केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले दो दिन यानी शनिवार व रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट 1 से 2 डिग्री की हो सकती है। इस गिरावट से ठंड मेंं और इजाफा होगा।

चंद्रा केे मुताबिक अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इस बीच उत्तर पूर्व से आनी वाली शुष्क व ठंडी हवाओं से प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को जगदलपुर सबसे ठंडा

मौसम केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 8.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ जगदलपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं 8.9 डिग्री के साथ अंबिकापुर दूसरे स्थान पर रहा। रायपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि बिलासपुर व पेंड्रारोड में यह 12.0 व 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये आंकड़े भी दे रहे कड़ाके के ठंड की गवाही

शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एएमएफयू अंबिकापुर में यह आंकड़ा 6.4 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्र सेल्सियस रहा। जबकि कांकेर एग्रोमेट ऑब्जर्वेटरी में यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Exit mobile version