CG Train News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए 1 व 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 3 नवंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। इसके कारण 1 से 3 नवंबर तक 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 31 अक्टूबर को 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, 2 नवंबर को सूरत से रवाना होने वाली 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 2 नवंबर को तिरुपति से रवाना होने वाली 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस और 5 नवंबर को रक्सौल से रवाना होने वाली 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसके अलावा 2 नवंबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी। वहीं 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी।
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच
यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 3 व 4 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। वापसी की 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 5 व 6 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा रहेगी। रेलवे के अनुसार इससे स्लीपर श्रेणी में अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगा।
