Site icon Navpradesh

CG State Women Commission : भाजपा नेत्री रंजना बोलीं- किरणमयी को राजनीतिक शुचिता दिखानी चाहिए

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू

रायपुर/नवप्रदेश। CG State Women Commission : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने किरणमयी नायक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफे से इंकार करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किरणमयी नायक को राजनीतिक शुचिता दिखानी चाहिए। शासन व्यवस्था बदलने के बाद उन्हें स्वतः महिला आयोग छोड़ देना चाहिए था।

जब उन्हें नियुक्त करने वाली कांग्रेस सरकार को ही छत्तीसगढ़ की जनता ने बुरी तरह नकार दिया और सत्ता से सड़क पर ला दिया तो किरणमयी नायक किस नैतिकता से किस कार्यकाल के अधूरे होने के तर्क देकर पद पर बनी रहना चाहती हैं।

किरणमयी प्रतिष्ठित महिला नेता हैं। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे राजनीतिक गरिमा बनाए रखते हुए स्वेच्छा से पद त्याग कर दें। बेहतर होगा कि किरणमयी नायक यहां वहां के तर्क न देकर नैतिकता का परिचय दें। जनसेवा की जिम्मेदारी जनता ने भाजपा को सौंपी है तो वे अपने जर्जर संगठन को ही दुरुस्त करने में लग जाएं।

Exit mobile version