Site icon Navpradesh

CG SIR Final List : छत्तीसगढ़ में 24.99 लाख मतदाताओं के नाम हटे, अंतिम सूची में 1.87 करोड़ मतदाता पंजीकृत

CG SIR Final List

CG SIR Final List

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया (CG SIR Final List) गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं। इस व्यापक प्रक्रिया के दौरान फर्जी, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सका है।

चार महीने तक चले इस विशेष अभियान के दौरान राज्यभर में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं का सत्यापन, मिलान और डिजिटलीकरण कार्य पूरा किया। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 नए मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई, जो मतदाता सूची के अद्यतन होने का संकेत है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, SIR अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर कई चरणों में संचालित (CG SIR Final List) हुआ। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। इसके बाद 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर अंतिम मतदाता सूची जारी की गई।

इस प्रक्रिया में 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO), 27,196 BLO और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLA) ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, राजनीतिक दलों, मीडिया और आम नागरिकों का भी सहयोग मिला, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मिशन मोड में संचालित की गई और प्राप्त गणना प्रपत्रों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, उनकी पहचान और सत्यापन के लिए विशेष बैठकें आयोजित की गईं और संबंधित जानकारी सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई।

मतदाता अपनी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट, वोटर पोर्टल या ECINET ऐप के माध्यम से जांच (CG SIR Final List) सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केवल पात्र मतदाता ही शामिल हों और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

Exit mobile version