Site icon Navpradesh

CG School Midday Meal Poor Quality : बिलासपुर कलेक्टर ने पकड़ी लापरवाही, CSC और BEO नोटिस

CG School Midday Meal Poor Quality :

CG School Midday Meal Poor Quality :

खाने की क्वॉलिटी चखकर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण हुए आगबबूला,

रायपुर/बिलासपुर/नवप्रदेश। CG School Midday Meal Poor Quality : कलेक्टर अवनीश कुमार शरण अचानक मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम किरारी के सरकारी स्कूलों में बदइंतजामी और बदहाल मध्यान्ह भोजन देखकर इतने आगबबूला हुए कि CSC और BEO समेत हेडमास्टर को नोटिस जारी कर दिया।

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम किरारी के सरकारी स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बच्चों से बातचीत की और मध्यान्न भोजन को भी चखा जो गुणवत्ताहीन निकला।

बता दें कि अपने कार्य को लेकर कलेक्टर शरण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। प्रदेश के एकमात्र कलेक्टर अवनीश कुमार शरण सरकारी व्यवस्था को लेकर बहुत ही संवेदनशील माने जाते हैं। आज अचानक बिना पूर्व सूचना दिए मस्तूरी ब्लॉक(Masturi block) के ग्राम किरारी के सरकारी स्कूल पहुंचे।

कलेक्टर के अचानक स्कूल विजिट से पूरे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल में हो रही लापरवाही पर एक्शन लेते हुए CSC को सस्पेंड कर दिया और BEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें चुनावी भागदौड़ की वजह से अन्य जिलों के अफसर-कर्मी थके हुए हैं तब श्री शरण अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उत्तरदायी भूमिका में पूरी ऊर्जा से जुटे हुए।

स्कूल का निरीक्षण करने के साथ ही रसोईघर भी पहुंचे. जहां बच्चों के लिए मिड डे मील बनाया गया था। खाने की क्वॉलिटी और स्वाद के लिए कलेक्टर ने दाल चावल और सब्जी खाया। जिसे खाकर वे नाराज हो गए। दाल काफी पतली और स्वादहीन थी।

जिसे खाने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जताई और समूह अध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लगभग आधा घंटे तक कलेक्टर स्कूल में बच्चों के साथ रहे।

इस दौरान उन्होंने 7वीं के बच्चों से जनरल नॉलेज और हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बारे में सवाल जवाब किया। बच्चों के बेबाकी पूर्ण जवाब और उनमें आत्मविश्वास देखकर वे काफी प्रभावित हुए।

कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी चेक कर उनकी हैंडराइटिंग भी देखी और राइटिंग सुधारने के लिए हर रोज एक या दो पेज लिखने का अभ्यास करने को प्रोत्साहित किया।

बच्चों की बेबाकी और अच्छे शैक्षणिक स्तर से खुश होकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को बिस्किट खिलाई। इसके बाद शरण पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पहुंचे. वहां बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा, हॉस्टल में मिल रही सुविधाएं और समस्याओं की जानकारी ली।

Exit mobile version