CG Samvida Bharti : NHM में 87 पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन, नर्सिंग से लेकर डेटा मैनेजर तक मौके

स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अवसर सामने (CG Samvida Bharti) आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय द्वारा की जा रही है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निम्न पदों पर नियुक्ति (CG Samvida Bharti) की जाएगी—

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) – 17 पद

नर्सिंग ऑफिसर – 4 पद

स्टॉफ नर्स – 36 पद

एएनएम – 2 पद

काउंसलर – 2 पद

सपोर्ट स्टॉफ – 3 पद

जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 6 पद

लैब असिस्टेंट – 2 पद

साइकोलॉजिस्ट – 5 पद

फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर, सिक्योरिटी गार्ड – प्रत्येक के 1-1 पद

(पदों की संख्या विभागीय विज्ञापन के अनुसार)

आवेदन की प्रक्रिया

समस्त अर्हताधारी स्थानीय छत्तीसगढ़ निवासी अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को 28 फरवरी 2026 तक प्रेषित (CG Samvida Bharti) करना होगा। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही मान्य होंगे।

विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही यह संविदा भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

Exit mobile version