CG Police Transfer: 64 के बाद 16 और इंस्पेक्टरों का तबादला, PHQ ने जारी किया नया आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार दूसरे दिन (CG Police Transfer) भी जारी रहा। बुधवार को 64 निरीक्षकों के तबादले के बाद गुरुवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 16 और इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले और पुलिस मुख्यालय से मैदानी जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार दूसरे दिन जारी तबादला सूची को पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

PHQ और रायपुर से कई अधिकारियों का तबादला CG Police Transfer

नई सूची के अनुसार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ निरीक्षक अशफाक अहमद अंसारी का तबादला उनके गृह जिले सरगुजा किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ शिव नारायण सिंह और देवनारायण सिंह को दुर्ग भेजा गया है, जबकि स्वराज त्रिपाठी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई पदस्थापना मिली है। वहीं भुनेश्वर साहू को रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया है।

कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार जन्मेजय पांडेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद, दुर्गेश्वरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण, विपुल आनंद जांगड़े को कोरिया से धमतरी और दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर भेजा गया है। इन तबादलों के साथ कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

नई सूची में कपिल देव चंद्रा को बिलासपुर, धर्मेंद्र वैष्णव को जांजगीर-चांपा, रुपेश साहू को राजनांदगांव, रवि सिंह को पुलिस मुख्यालय, दिव्यकांत पांडेय को मुंगेली, प्रकाश राठौर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुदर्शन सिंह ध्रुव को कांकेर भेजा गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू (CG Police Transfer) किए गए हैं।

लगातार दूसरे दिन जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

बुधवार को जारी पहली सूची में 64 निरीक्षकों का तबादला किया गया था। इसके अगले ही दिन 16 और निरीक्षकों के तबादले से साफ है कि पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक पुनर्संरचना की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार कुछ और प्रशासनिक बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Exit mobile version