छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (CG Police Transfer) किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने टीआई समेत कुल 69 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश (CG Police Transfer) दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से यह तबादले नियमित प्रक्रिया के तहत किए गए हैं, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
सूत्रों के अनुसार तबादला सूची में शहरी और ग्रामीण थानों के साथ-साथ पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मचारियों के नाम (CG Police Transfer) भी शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई पुलिसकर्मियों को पहली बार नए थानों में तैनाती मिली है।

