Chhattisgarh में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने (CG Police Bharti 2026) आई है। Chhattisgarh Armed Force ने 2026-27 भर्ती के लिए 1816 पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया को टेक्नोलॉजी आधारित बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर खास जोर रहेगा।
भर्ती का दायरा पहले से ज्यादा बड़ा (CG Police Bharti 2026)
इस बार सिर्फ कॉन्स्टेबल जीडी ही नहीं, बल्कि ट्रेड्समैन, आर्म्स, मोटर ट्रांसपोर्ट, डॉग स्क्वॉड, बैंड और माउंटेड यूनिट जैसे कई पदों पर भर्ती होगी। साथ ही हेल्थ सेक्टर से जुड़े पद जैसे नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और ड्रेसर भी शामिल किए गए हैं। अनुमान है कि इस प्रक्रिया में 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भाग लेंगे।
फिजिकल टेस्ट पूरी तरह डिजिटल
भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव फिजिकल टेस्ट में देखने (CG Police Bharti 2026) को मिलेगा। दौड़ के दौरान उम्मीदवार के पैर में चिप लगाई जाएगी, जिससे समय की सटीक रिकॉर्डिंग होगी। ऊंचाई और सीने की माप भी अब डिजिटल मशीनों से की जाएगी। हर उम्मीदवार को उसका प्रदर्शन तुरंत रिपोर्ट के रूप में मिल जाएगा।
हर गतिविधि पर रहेगी नजर
लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉट पुट जैसी गतिविधियों को सेंसर आधारित सिस्टम से मापा जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। इससे किसी भी तरह के विवाद या गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी।
लिखित परीक्षा में भी हाईटेक व्यवस्था
लिखित परीक्षा के लिए OMR और OCR तकनीक का उपयोग (CG Police Bharti 2026) किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन अनिवार्य रहेगा। साथ ही उम्मीदवार की फोटो का मिलान क्लाउड बेस्ड सिस्टम से किया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगेगी। यह भर्ती प्रक्रिया साफ संकेत देती है कि अब सरकारी नौकरी में जुगाड़ नहीं, बल्कि मेहनत और प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी होगी।
