CG Nigam Mandal : 150 से ज्यादा नाम तय, 17 से पहले सूची, इस बार ये होगी खास क्योंकि…

CG Nigam Mandal : माना जा रहा है कि सूची 17 दिसंबर तक जारी हो जाएगी

रायपुर/नवप्रदेश। cg nigam mandal : प्रदेश केे निगम मंडलों के शेष पदों की नियुक्ति केे लिए नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। और माना जा रहा है कि इनकी नियुक्ति की सूची 17 दिसंबर तक जारी हो जाएगी।

ये सूची इस बार खास होगी क्योंकि इसमें बढ़े हुए पद नजर आएंगे। बुधवार को सीएम आवास पर हुई अहम बैठक को लेकर सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 36 निगम मंडलों (cg nigam mandal) के लिए 150 से ज्यादा नाम तय कर दिए गए हैं। पार्टी नेताओं को एडजस्ट करने केे लिए कुछ निगम मंडलोंं में उपाध्यक्ष के पद बढ़ाए गए हैं।

तो वहीं कुछ बोर्ड में अब प्रशासनिक की जगह राजनीति नियुक्तियां भी तय मानी जा रही है। कोशिश ये है कि अधिक से अधिक लोगों को एडजस्ट किया जाए, ताकि प्रदेश कांग्रेस मेंं समन्वय को सुचारू रखा जा सके।

6-8 स्तर की बैठकें


सूत्रों की मानेंं तो 6-8 स्तर की बैठकों के बाद ये 150 से ज्यादा नाम तय किए गए हैं। बताया जा रहा है कि निगम मंडल (cg nigam mandal) में नियुक्ति के लिए पहले जिला स्तरीय संगठन, विधायक, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की ओर से भी नाम दिए गए थे, ताकि कांग्रेस के लिए संघर्षरत व सक्रिय नेताओं को हर हाल में एडजस्ट किया जाए और निगम मंडलों में अच्छे से अच्छे नेता आ जाएं।

1000 से ज्यादा दावेदार

उल्लेखनीय है कि निगम मंडलों की नियुक्ति के लिए 1000 से अधिक दावेदार मैदान में थे। लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने साफ कर दिया था कि उन नेताओं को मौका दिया जाएगा जिन्होंने 15 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया। इसके बाद उन नेताओं को एडजस्टमेंट में तरजीह दी जाएगी जिन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल सकी थी।

Exit mobile version