CG Lok Seva Aayog : प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी |

CG Lok Seva Aayog : प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी

CG Lok Seva Aayog : Selection list of Principal Class-1 and Principal Class-2 released

CG Lok Seva Aayog

रायपुर/नवप्रदेश। CG Lok Seva Aayog : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत प्राचार्य वर्ग-1 के 01 पद एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 कुल 49 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है।

इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे तथा 21 एवं 22 जून को उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था।

प्राचार्य वर्ग-1 के लिए 02 अभ्यर्थी (CG Lok Seva Aayog) अनर्ह पाए गए एवं प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए 03 अभ्यर्थी अनर्ह तथा 01 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जारी चयन सूची में प्राचार्य वर्ग-1 के लिए ईश्वरी प्रसाद साहू ने पहला स्थान तथा प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के लिए दिनेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *