CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, सरकार ने बदले कई IAS, दीपक सोनी केंद्र प्रतिनियुक्ति पर रवानाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश (CG IAS Transfer) जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त विभागों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और विभागीय समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उन्हें उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

आईएएस दीपक सोनी को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उनके रिलीव होने के साथ ही संबंधित विभागों में नई व्यवस्था लागू (CG IAS Transfer) की गई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए समुचित प्रभार वितरण किया गया है।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY?si=sM5fbHCYZwmnqcgl

यह तबादला सूची ऐसे समय आई है, जब राज्य में कई विकास योजनाओं और परियोजनाओं को गति देने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अधिकारियों की नई तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी विस्तृत आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए दायित्वों का कार्यभार संभालने (CG IAS Transfer) के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version