Site icon Navpradesh

CG Heated Up On Jheeram : पूर्व CM रमन का प्रश्न- सबूत जेब में होने का दावा करने वालों का क्या होगा?

Bhupesh-Raman's Claim After Exit poll :

Bhupesh-Raman's Claim After Exit poll :

रायपुर/नवप्रदेश। CG Heated Up On Jheeram : NIA द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को इस मामले की जांच से रोके जाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है।

ऐसे में कांग्रेस में ख़ुशी की लहार है तो Ex CM रमन सिंह ने कांग्रेस की इस ख़ुशी पर तंज कसा है… अब सबूत जेब में होने का दावा करने वालों का क्या होगा?

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सभी तरह के बयानों का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह अपने ट्वीट से सीधे सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया है। इसपर प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में NIA जांच पर सवाल हुए पुलिस की जांच पर भरोसा जताया है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि, यह फैसला न्याय का दरवाजा खोलने जैसा। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झीरम हत्याकांड पर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।

CM बघेल ने आगे कहा है कि कहने को एनआईए(NIA) ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की। इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

आज रास्ता साफ हो गया है, अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था, सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।

इधर बीजेपी से रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि संस्था कौन सी जांच कर रही थी, ये महत्वपूर्ण नहीं है… महत्वपूर्ण ये है कि, कांग्रेस की जांच में भूमिका क्या थी। जांच करने वाली संस्था को सबूत दिया या नहीं? कांग्रेस नेताओं ने इस महत्वपूर्ण भूमिका में कोई सहयोग नहीं दिया।

Exit mobile version