Site icon Navpradesh

CG Food Poisoning Case : शादी में भोजन के बाद 44 ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप

CG Food Poisoning Case

CG Food Poisoning Case

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी समारोह के दौरान भोजन करने के बाद फूड पॉयजनिंग का मामला (CG Food Poisoning Case) सामने आया है, जिससे 44 ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे ग्रामीणों को कुछ घंटों के भीतर उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी,

जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभावित ग्रामीणों में ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित ग्राम मोहलाई के 17 और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 लोग शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहीं भोजन किया था। गांव लौटने के बाद एक-एक कर लोगों में फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। जैसे ही मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली, तुरंत चिकित्सा टीम को मौके पर भेजा गया और प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय कर दी गईं।

स्वास्थ्य विभाग ने उप स्वास्थ्य केंद्र कोसमी में विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का इलाज शुरू (CG Food Poisoning Case) किया है। शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। जिन मरीजों में ज्यादा गंभीर लक्षण पाए गए हैं, उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की जटिल स्थिति से बचा जा सके।

CG Food Poisoning Case

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) यू.एस. नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कोसमी सेक्टर में तैनात कर दी गई थी और अब तक 40 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी मरीजों की हालत स्थिर है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन के नमूनों की जांच और पूरे मामले की निगरानी भी की जा रही है।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक आयोजनों के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व को एक बार फिर उजागर (CG Food Poisoning Case) करती है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Exit mobile version