CG Digital Judiciary Workshop: CM विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता
रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में न्याय प्रणाली को आधुनिक तकनीकों (CG Digital Judiciary Workshop) के माध्यम से अधिक सशक्त, त्वरित, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल (वीआईपी रोड) में एक विशाल राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य विषय नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना रखा गया है।
न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र का बेहतर समन्वय
CG Digital Judiciary Workshop: इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक सेवा के अधिकारी, पुलिस महानिदेशक, सभी संभागों के पुलिस महानिरीक्षक, जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस व विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाना है ताकि नए कानूनों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
इन महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
कार्यशाला के दौरान डिजिटल तकनीक के समावेश से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी प्रशिक्षण व विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा:
- अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली
- अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली
- डिजिटल न्यायिक समन्वय और केस मैनेजमेंट
- नवीन आपराधिक कानूनों में आधुनिक तकनीकों का एकीकरण
डिजिटल क्रांति से नागरिकों को मिलेगा त्वरित न्याय
कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (CG Digital Judiciary Workshop) के विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिकारी तकनीकी बारीकियों की जानकारी देंगे। यह पहल न केवल पुलिस और अदालती कामकाज को पेपरलेस और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि आम नागरिकों को सुलभ, त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
