CG CORONA : 768 नए मरीज, रायपुर में 250 से ज्यादा, 8 मौतें, 5…

रायपुर/नवप्रदेश/ छत्तीसगढ़ (cg corona) में शुक्रवार को कोरोना के 768 नए केस (768 new case) मिले हैं। आठ मौतेंं दर्ज की गई है। जबकि 266 को डिस्चार्ज किया गया है। शुक्रवार को भी सर्वाधिक नए मरीज रायपुर (raipur) से ही 253 मिले हैं।

जबकि दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23, धमतरी से 19, गरियाबंद से 14, कोंडागांव से 11, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2 तथा मुंगेली से 1 मरीज मिला है।

इस तरह कुल 768 नए केस (768 new case) मिले हैं। शुक्रवार को दर्ज मौतों की बात करें तो पांच मौतें रायपुर (raipur) जिले में , एक कोरिया में, एक अंबिकापुर व एक कोरबा में हुई है।

प्रदेश (cg corona) में अब कुल एक्टिव पॉजिटिव केस बढ़कर 7274 हो गए हैं। जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 180 हो गया है। कुल मामले 194569 हो गए हैं, इनमें से 12005 डिस्चार्ज हो गए हैं। रायपुर मेंं अब एक्टिव पॉजिटिव केस बढ़कर 2960 हो गए हैं। जबकि दूसरे नंबर वाले दुर्ग में यह आंकड़ा 1100 हो गया है।

Exit mobile version